बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। सरयू नदी के किनारे धोबहट गांव के बजरंग प्रसाद यादव ने यूपीएससी परीक्षा में 454 वी रैंक प्राप्त किया। पहली बार गांव आने पर उनके स्वागत में शुभचिंतक फुटहिया चौराहे तक पंहुच गये। स्वागत करने वालो में सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, अमरेन्द्र यादव, बजरंग के भाई अम्बिका यादव, किशोर कुमार यादव, रामभेज यादव, संतोष उर्फ गुड्डू सिंह, प्रेमप्रकाश चौधरी आदि शामिल थे।
कलवारी पंहुचने पर बजरंग प्रसाद यादव ने सबसे पहले कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी में मत्था टेका। घर पंहुचने पर मां प्रधान धोबहट कुसुम कला, दादी रेशमा देवी, बहन दिव्या ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। बरामदे में लगे पिता स्वर्गीय राजेश यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित किया। बेटे के स्वागत में आये हुए लोगो को देख प्रधान कुसुम कला भावुक हो गयी। बजरंग प्रसाद को एसओ नगर जनार्दन प्रसाद व एसओ कलवारी आलोक श्रीवास्तव स्कोर्ट के साथ घर तक पंहुचाया।
बजरंग ने स्वागत के लिए पंहुचे लोगो को संबोधित करते हुए कहा माता पिता को अपने बच्चो को प्रेरित करते रहना चाहिए। साथ ही तैयारी करने वालों युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करना चाहिए। एक बार असफल होने पर अगली बार और अधिक मेहनत कर सफल हुआ जा सकता है। इस भावना के साथ लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। घर पर स्वागत करने वालो में अरविंद, विकास, योगेन्द्र यादव, रमपत यादव, पप्पू, दिनेश यादव, अरविन्द दुबे, महेन्द्र कुमार,सुनील अग्रहरि, अभिषेक, प्रमोद यादव, विनोद, अवधेश श्रीवास्तव, प्रेम त्रिपाठी, राम आशीष दुबे, संजय चौधरी ,अजय प्रताप चौधरी, दीपू पांडे के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।