बस्ती, 22 मार्च। जिले के ग्राम पंचायत बाघाडीहा, विकास खण्ड रूधौली मे चयनित आई.एस.ए. एम.एन. पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, सन्तकबीरनगर द्वारा जिला प्रबन्ध इकाई जे.जे.एम. बस्ती टीम के नेतृत्व में “विश्व जल दिवस“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्यों, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति, जल जांच टीम की महिला सदस्यों एवं सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति मे जल जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ मिस्र जिला समन्वयक, जिला प्रबन्ध इकाई जे.जे.एम., ने ग्रामीणों को बताया कि सभी प्राणियों की उत्पत्ति जल में हुई है।
वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर पहले पानी की खोज को प्राथमिकता देते हैं। इसी कारणवश अधिकांश संस्कृतियाँ नदी के किनारे विकसित हुई हैं। इस प्रकार ‘जल ही जीवन है’ का अर्थ सार्थक है। दुनिया में, 99 प्रतिशत पानी महासागरों, नदियों, झीलों, झरनों आदि के रूप में है। केवल 1 प्रतिशत या इससे भी कम पानी पीने के लिए उपयुक्त है। बढ़ती आबादी और औद्योगीकीकरण के कारण, पानी की माँग में वृद्धि हुई है। इसी क्रम में दीपांसु कुमार आई.एस.ए. कोवाडिनेटर जे.जे.एम., ने बताया गया कि हर साल 22 मार्च को दिन दुनियाभर में विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
मिथिलेस पांडेय सी.बी.टी. जे.जे.एम., ने बताया 1993 में 22 मार्च को पहली बार ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया। जल एक सीमित संसाधन है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसका सही से उपयोग और जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाए। रजनीश प्रताप सिंह ग्राम प्रधान ने विश्व जल दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु ग्राम पंचायत का चयन करने हेतु जिला प्रबन्ध इकाई एवं आई.एस.ए. एम. एन. पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, सन्तकबीरनगर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यबाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल जांच की महिला, तकनीक पुरुषों, गांव के ग्रामीणों एवं एम.एन पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी संत कबीर नगर के तरफ से टीम लीडर के रूप में जय सिंह और संदीप कुमार शर्मा मौजूद रहे।