लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव)। लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव के किनारे कुआनो नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का अज्ञात शव चरवाहों ने तैरते हुये देखा। तत्काल इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले पिछले दो दिनों से नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव से गायब हुए एक युवक के शव की तलाश आजमगढ़ से आए हुए गोताखोर की टीम कर रही थी। लोग अंदेशा जता रहे हैं कि ये शव महरीपुर से गायब युवक का हो सकता है। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार नगर थाने में महरीपुर के प्रकाश चंद्र पुत्र राम पदारथ उम्र 35 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आज चंद्र प्रकाश की तलाश में अमहट घाट पर नगर थाने की पुलिस और आजमगढ़ से आई गोताखोरों की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली।