यूपी डेस्कः गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का लिंटर गिरने से 10 मजदूर दब गए। पुलिस ने लोगों की मदद से 6 लोगों को बाहर निकाला लेकिन 2 लोगों की मौत हो गई, बाकी 2 लोग घायल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर उद्योग क्षेत्र का है। यहां एक फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। जिसके लेंटर का काम चल रहा था।
इसी दौरान अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे 10 लोग दब गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को बाहर निकाल। चार लोग दबकर घायल हो गए, जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस फैक्ट्री का निर्माण मदन शर्मा करवा रहा था। उसने बंथला में रहने वाले राजेश को सेटरिंग का ठेका दिया था। ठेकेदार अपने मजदूरों के साथ लेंटर डालने का काम कर रहे थे। लेंटर डालने के दौरान अचानक लेंटर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान ठेकेदार समेत आठ लोग मलबे में दब गए। राजेश अपने एक साथी संदीप के साथ सेटरिंग का काम करते हैं।