यूपी डेस्कः दुर्गापूजा पंडाल को लेकर उपजे विवाद के बाद आजमगढ़ जिले में मेहनगर थाने की सिंहपुर पुलिस चौकी में पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनो पक्षों में पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे चले। बीच बचाव करने आये पुलिसकर्मियों को भी दबंगों ने नही बख्शा। उन पर हमलावर हो गये। इस घटना का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
घटना 24 अक्टूबर की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनो पक्षों से कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दबंगों के पास से अवैध व लाइसेंसी असलहे भी मिले हैं। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जिले में दुर्गापूजा का समारोह चल रहा था। मेहनगर की सिंहपुर चौकी इलाके में भी मूर्तियां बैठाई गयीं थी। यहां पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुसिकर्मी चौकी पहुचते इससे पहले दूसरे पक्ष ने चौकी में पहुचकर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पर पुलिसकर्मियों पर वे हमलावर हुये। काफी मशक्कत के बाद उन पर काबू पाया गया। इस मामले में 18 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।