बस्तीः वाल्टरगंज, दुबौलिया व छावनी पुलिस ने एक एक जिला बदर अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। 31 मई 2023 को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से घोषित जिला बदर अपराधी सलीम पुत्र अब्दुल निवासी गनेशपुर टोला धोबहिया को उसके घर से 22 अगस्त को समय 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके बिखलाफ गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
इसी कड़ी में 19 जून 2023 को घोषित जिला बदर अपराधी पिन्टू उर्फ विकाश मिश्रा पुत्र शिवकुमार निवासी मल्लुपुर थाना छावनी जनपद बस्ती को उसके घर ग्राम मल्लुपुर से 22 अगस्त को समय 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा छावनी थाने पर उसके खिलाफ गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया। इसी कड़ी में 08 अगस्त 2023 को घोषित जिला बदर अशोक कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी सिटकिहवा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को उसके घर ग्राम सिटकिहवा से 22 अगस्त को समय 04.05 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया।