Wednesday, November 29, 2023
Home धर्म-आस्था बस्ती में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा, उमड़े श्रद्धालु

बस्ती में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा, उमड़े श्रद्धालु

बस्ती। यह सृष्टि ईश्वर की इच्छा पर संचालित हो रही है। जीव का धर्म है कि वह सहजता से शिव में विलय के लिये अपने आप को इस रूप में प्रस्तुत करे जिससे जीवन और जगत दोनों का कल्याण हो। यह सद् विचार कथा व्यास आचार्य अनुराग त्रिपाठी ने महन्थ श्री राम बालक दास द्वारा आयोजित 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का रविवार से निर्मली कुण्ड मंदिर परिसर पाण्डेय बाजार में सूत्रपात करते हुये व्यक्त किया।

इसके पूर्व भक्तगणों द्वारा मंदिर से पाण्डेय बाजार तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ऊं नमो भगवते वासदेवाय और हनुमान जी की आराधना से आरम्भ कथा को विस्तार देते हुये महात्मा जी ने कहा कि ‘सियाराम मय सब जग जानी’’ जगत में ऐसा कुछ भी नही जो परमात्मा से भिन्न हो। भक्ति ही नही शत्रु भाव से भी जिसने परमात्मा को अपने चित्त में रखा उसका कल्याण हो गया। रावण, कंस, हिरण्यकश्यप सहित अनेक उदाहरण है जिन्हें परमात्मा ने मुक्ति प्रदान किया।

महात्मा जी ने शिव तत्व का वर्णन करते हुये कहा कि जहां प्राकृतिक शत्रुता मित्रता में बदल जाय वहीं शिव तत्व समर्थ हो जाता है। महात्मा जी ने कहा कि श्रीराम कथा कल्प वृक्ष के समान है। धर्म की सहज व्याख्या करते हुये महात्मा जी ने कहा कि धर्म हमारे जीवन को उदार बनाता है। श्रीराम कथा के प्रत्येक पात्र जीवन को सहज बनाने का संदेश देते हैं। सृष्टि में जब-जब अनीति, कुबुद्धि, कुविचार का विस्तार होता है ईश्वर विभिन्न रूपों में जन्म लेकर जगत का मार्ग दर्शन करते हैं।

श्रीराम नाम महिमा का वर्णन करते हुये महात्मा जी ने कहा कि श्रीराम ने रावण और कुछ राक्षसों का बध किया किन्तु श्रीराम का नाम तो युगो युगो से करोड़ो जीवों का उद्धार कर रही है। इस नाम की महिमा अनन्त है। इस भाव को तो वहीं समझता है जिसके जीवन में भक्ति, करूणा, उदारता का समावेश हुआ है। भगवान शिव को श्रीराम कथा का आचार्य बताते हुये महात्मा जी ने कहा कि भगवान शंकर की कृपा के बिना श्रीराम के हृदय में प्रवेश संभव नही है। भक्ति मार्ग में कदम-कदम पर परीक्षा है। भगवान शिव और बीर हनुमान की कृपा से श्रीराम से सम्बन्ध स्थापित होता है।

धर्म हमारे जीवन को पवित्र करता है। जीवन उसी का धन्य है जिसके हृदय में अहिल्या उद्धार और शेबरी के बेर खाने की सहजता है। श्रीराम कथा धन्य है जो मनुष्य को विवेक, त्याग के मार्ग पर चलना सिखाती है। श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा व्यास का विधि विधान से पूजन श्री राम बालक दास, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र प्रसाद गौड़, सिद्धेश सिन्हा, ओम प्रकाश ठाकुर, जितेन्द्र यादव आदि ने किया। मुख्य रूप से देवी दयाल पाण्डेय, रवि पासवान, सत्यनारायण गुप्ता, बेचूं, राजकुमार यादव, विकास बरनवाल, आलोक जायसवाल, हनुमान प्रसाद, विश्वनाथ, राजेश मिश्र, मंजू देवी, सीमा देवी, विनीता, निर्मला देवी के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक श्रीराम कथा में शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये राशिफल 23 Nov. 2023

1.मेषः आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा।...

छठ महापर्व पर नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, अस्ताचल गामी सूर्य को नमन

बस्ती, 19 नवम्बर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ में नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर से लेकर देहात तक...

राशिफल जानिये 20 नवम्बर 2023 का

1.मेषः जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता...

जानिये क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का...

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं (राशिफल 09 नवम्बर 2023)

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं और घर के विभिन्न कोनो में रख दें इसी के...

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं (राशिफल 06 नवम्बर 2023)

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं। श्रीयंत्र को लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखें। कभी भी...

भाई भाई मे अनबन रहती हो तो मंदिर के पास नीम का वृक्ष लगाएं (राशिफल 03 नवम्बर 2023)

भाई भाई मे अनबन रहती हो तो मंदिर के पास नीम का वृक्ष लगाएं और प्रतिदिन उसकी सेवा करें। घर में ऊंट...

करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने की पति की लम्बी आयु की कामना

बस्तीः सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना के लिए आज बुधवार को महिलाओं ने करवाचौथ का निर्जला व्रत रखकर पूजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रकाश उत्सव में उमड़ी आस्था

बस्ती 27 नवम्बर। सोमवार को शांति एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व, भाईचारा का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु...

महिला अफसर के साथ रेप की कोशिश का आरोपी भगोड़ा नायब तहसीलदार गिरफ्तार, मेहमान की तरह रहा पुलिस का व्यवहार

बस्ती, 27 नवम्बर। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुये 25 हजार के इनामिया भगोड़े नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को...

जनपद के खिलाडियों ने जीता दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक

हर्रैया, बस्ती। आगरा में 25 से 26 नवम्बर तक आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश किकबाक्सिंग फडरेशन कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के...

कलवारी में हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में किया स्नान

कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलवारी टांडा पुल के निकट सरयू नदी में हजारों लोगों ने डुबकी लगाई।...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आंतकी हमले में  166 लोगों की मौत को याद रखेगा देश- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। रविवार को कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की महिला जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र चौक...

बस्ती में बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक पर मिली मासूम सहित 3 लाशें, दुर्घटना की आशंका

बस्ती, 26 नवम्बर। रविवार की देर शाम टिनिच गौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 5 साल के मासूम सहित तीन लाशें...

मासूम अलीजा ने पूरा किया कुरान का नाजरा

बस्ती, 26 नवम्बर। मोहल्ला रफीक नगर निवासी समाजसेवी अयाज अहमद की बेटी अलीजा फातिमा ने सातवें साल की उम्र में नाजरा कुरान...
- Advertisment -