Saturday, December 2, 2023
Home समाचार प्रादेशिक राजधानी में शाम छह बजे से रहेगा डायर्वट रूट

राजधानी में शाम छह बजे से रहेगा डायर्वट रूट

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव)ः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम रूट डायवर्जन किया जा रहा है। यह डायवर्जन होलिका दहन व शब-ए-बारात को नजर में रखते हुए किया जा रहा है। रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार पटेल ने यह भी बताया कि यातायात व्यवस्था में यह बदलाव शाम छह बजे से रात कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।

होलिका दहन के दौरान डायवर्जन

1. कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से वाहन नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि यह वाहन लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। 2. अमीनाबाद छतरी वाला चौराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्री राम रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 3. गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

4. ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 5. श्री राम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात घण्टाघर रूमी गेट चौकी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 6. चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रूमी गेट चौराहा घंटाघर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

शब-ए-बरात पर डायवर्जन

1. सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग से पक्का पुल की ओर नहीं जाएंगे, यह वाहन आठ नंबर चौराहा निरालानगर अथवा आइटी होकर जा सकेगें। 2. हरदोई रोड से आने वाले वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) अन्य दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहे से बालागंज, चौक की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन वाहन बुद्धेश्वर, आइआइएम रोड, सीतापुर रोड होकर जाएंगे। 3. कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें एवं भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेगीं। यह वाहन डालीगंज पुल चैराहा से

दाहिने आइटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होकर जाएंगे।

4. कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसे शाहमीना से पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेगीं। यह बसे शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, मेडिकल क्रास (चरक), कोनेश्वर चैराहा होकर जाएंगी। 5. कैसरबाग, हजरतगंज से आने वाले सामान्य वाहन शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मेडिकल कालेज, चैक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चैराहे से दाहिने आइटी चैराहा होकर जाएंगे। 6. पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से सामान्य वाहन पक्कापुल से चौक की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन नया पुल बंधा रोड, डालीगंज बाजार होकर जाएंगे।

7. नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, पक्का पुल की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन मेडिकल क्रास, चौक व नए पुल से होकर जाएंगे। 8. कोनेश्वर चौराहे से वाहन यातायात नीबू पार्क चैराहा (रूमी गेट) की ओर नहीं जाएंगे। यह यातायात चौक, बालागंज‌ होकर जाएंगे। 9. रकाबगंज पुल से सामान्य यातायात नादान महल रोड (नक्खास) की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मेडिकल कालेज, नाका होकर जाएंगे। 10. राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवर ब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर सामान्य वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन चारबाग, नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे। 11. नाका चौराहा से बड़े वाहन, चार पहिया ऐशबाग पुल की‌ ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन रकाबगंज पुल, नत्था, मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

12. दो पहिया वाहन मोतीनगर, राजेंद्र नगर चौराहा से आगे एवं‌ ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन मोतीनगर, राजेंद्रा नगर एवं ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामंडी होकर जाएंगे। 13. हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त कोई भी चार पहिया, भारी वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जाएंगे। 14. स्टेशन रोड, कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहनों को मवैया तिराहे से एवरेडी, मिल एरिया की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन चारबाग, आलमबाग होकर जाएंगे। 15. आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन आलमबाग, बाराबिरवा के रास्ते जाएंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ हजारों शिक्षक, पुरानी पेंशन व तदर्थ शिक्षकों के बहाली मा मुद्दा गूंजा

लखनऊ, उ.प्र.। शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन की गूंज सुनाई दी। पुलिस की चोकसी को धता बताकर यूपी के...

कानपुर में MBB छात्र की हत्या, गर्लफ्रेण्ड निशाने पर, जांच में जुटी पुलिस

यूपी डेस्कः कानपुर में रामा यूनिवर्सिटी कैंपस में एमबीबीएस छात्र की लाश हॉस्टल के बेसमेंट में खून से लथपथ मिली। सबसे नहले...

शाहजहांपुर में दरोगा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया

यूपी डेस्कः महिला सिपाही से अफेयर में एक दरोगा वरुण कुमार (36) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला शाहजहांपुर जिले का...

मुरादाबाद में बीटेक की छात्रा ने 5 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दिया

यूपी डेस्कः मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा ने कॉलेज की 5 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दिया। घटना...

दो सगे भाइयों ने की मासूम संग हैवानियत

गोरखपुर, उ.प्र.। छठ पूजा घाट से घर लौट रही 10 वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार...

युवती संग दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में अस्पताल छोड़ गया आरोपी

यूपी में योगी सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद महिला सुरक्षा के दावे फेल हो रहे हैं। आए दिन महिलाओं संग रेप...

डायल 112 की लड़कियों ने अखिलेश, डिम्पल के साथ मनाई दिवाली

लखनऊ, उ.प्र.। पिछले सात दिनों से चली आ रही डायल 112 की लड़कियों की हड़ताल दिवाली के दिन बेनतीजा खत्म हुई। हड़ताल...

12 हजार कम है, 18 हजार सैलरी की डिमांड लेकर इको गार्डन में डटी हैं डायल 112 की लड़कियां

लखनऊ, उ.प्र.। डायल 112 की लड़कियां सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रही हैं। सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने...

गन्ने के खेत में मिले मासूम, अपहरण कर बेंचने की आशंका

यूपी डेस्कः लखीमपुर खीरी में गन्ने के एक खेत में बोरी में 4 साल का बच्चा जीवित मिला है। इसके पास की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता किया गया

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को नाको भारत सरकार एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान एवं जिला स्वास्थ्य समिति...

ऑन लाइन हाजिरी का विरोध, शिक्षकां ने बीएसए को सौंपा 2 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा...

जिला पंचायत व जिला सहकारी बैंक का 18 करोड़ बकाया, वसूलने के लिये चलेगा अभियान

बस्ती 1 दिसम्बर। जिला सहकारी बैंक का 9 करोड़ रूपया, भूमि विकास बैंक का 8.50 करोड़ रूपया तथा जिला पंचायत का 50...

अल्पसंख्यक कमेटी की समीक्षा बैठकः कांग्रेस को मजबूत करने का आवाह्न

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिला चेयरमैन अशफाक आलम कुरैशी की अध्यक्षता में...

लखनऊ हजारों शिक्षक, पुरानी पेंशन व तदर्थ शिक्षकों के बहाली मा मुद्दा गूंजा

लखनऊ, उ.प्र.। शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन की गूंज सुनाई दी। पुलिस की चोकसी को धता बताकर यूपी के...

छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, एनएसएस के अन्तर्गत सिफ्सा ने लगाया जागरूकता शिविर

बस्ती, 01 दिसम्बर। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविध्यालय मथौली बनकटी बस्ती में राष्टीय सेवा योजना के अन्तर्गत सिफसा द्वारा संचालित ’यूथ...

प्रकाश उत्सव में उमड़ी आस्था

बस्ती 27 नवम्बर। सोमवार को शांति एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व, भाईचारा का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु...

महिला अफसर के साथ रेप की कोशिश का आरोपी भगोड़ा नायब तहसीलदार गिरफ्तार, मेहमान की तरह रहा पुलिस का व्यवहार

बस्ती, 27 नवम्बर। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुये 25 हजार के इनामिया भगोड़े नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को...
- Advertisment -