लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) मोहर्रम इस्लाम धर्म को मानने वालों का मुख्य त्यौहार है। कहा जाता है कि इसी माह में कर्बला नामक स्थान में एक धर्म युद्ध हुआ था, इस युद्ध में हजरत इमाम हुसैन की जीत हुई थी। लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार, बारीघाट, लालगंज, मंझरिया गांव से ताजिया का जुलुस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। सभी ताजिया लगभग दो दर्जन गावों से होते हुये लालगंज ढ़ोल ताशों के साथ पहुंची, जहां पर लालगंज चौकी प्रभारी छोटेलाल सिंह अपने हमराहियों के साथ डियूटी पर मुस्तैद थे। स्थानीय पुलिस ने शांतिपर्ण वातावरण में त्योहार मनाये जाने पर इलाके के लोगों को धन्यवाद दिया है। समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय खबर नही है।
शांतिपूर्ण रहा मोहर्रम का त्यौहार, मुस्तैद रही प्रशासन
RELATED ARTICLES