गुजरात डेस्कः सूरत शहर के इच्छापोर इलाके में 21 जून की रात 4 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले बिहार के 21 वर्षीय युवक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरजेडी टेक्सटाइल के सामने से बच्ची का अपहरण कर आरोपी सुनसान जगह पर ले गया था। मासूम के चेहरे तथा सिर पर चोट के निशान है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़ कर भाग गया था।
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की गुरुवार को सर्जरी की गई। उसकी हालत अभी भी नाजुक है। मासूम का परिवार नवनिर्मित कंस्ट्रक्शन साइट पर रहता है। रात को आरोपी अजय राय बच्ची को उठाकर ले गया था। 500 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 2 बजे के आसपास बच्ची के रोने की आवाज आई। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जिस दीवार को फांदकर गया था। उसके बाद बच्ची को लेकर उसने दीवार फांदी थी और बच्ची को वहीं छोड़कर चला गया। करीब 1 घंटे तक बच्ची बेहोशी की हालत में वही रही थी। इसके बाद सामने की एक फैक्ट्री से कुछ युवकों ने बच्ची को देखा। उसे होश में लाए। पानी पिलाया। सिक्योरिटी वाले को बुलाने के लिए ऐसे ही आवाज लगाई। बच्ची रोते-राते अपने माता-पिता के पास चली गई। आरोपी अपने घर जाकर सो गया था।