बस्तीः बीमार होने के बावजूद मेहीलाल आदर्श इण्टर कालेज असनहरा के सहायक अध्यापक बृजभान सिंह की ड्यूटी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में बाल विद्या मंदिर इण्टर कालेज गोपालपुर साल्टोआ में लगा दिया गया। शिक्षक के ड्यूटी कटवाने के लिये प्रयास करने के बावजूद विभाग के लोगों ने एक नही सुनी। मजबूर होकर वह ड्यूटी करने लगे। परिणाम स्वरूप आज परीक्षा केंद्र पर ही ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया।
उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने श्रीसिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए प्रशासन से इसकी निष्पक्ष जाँच कराए जाने तथा आश्रित परिवार को तत्काल नौकरी एव 1करोड़ रूपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग किया है। शिक्षक के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बृजेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, महामंत्री श्रवण गुप्ता, अटेवा के मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला संयोजक तौआब अली, महामंत्री विजय नाथ तिवारी सहित तमाम पदाधिकारियों व शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।