Tuesday, December 5, 2023
Home धर्म-आस्था वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिये करें ये उपाय (राशिफल 19 सितम्बर)

वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिये करें ये उपाय (राशिफल 19 सितम्बर)

गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें। इसके बाद घी, शक्कर, गेहूं के आटे का भोग लगाकर आरती उतारें। साथ ही प्रदोष काल में चावल, दूध, चांदी आदि का दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहती है और सभी कार्य भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरे होने लगते हैं। जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष

निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मिथुन

सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।

कर्क

या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।

सिंह

थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।

कन्या

परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

तुला

भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

धनु

जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है।

मकर

आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

कुंभ

नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी।

मीन

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। ज्योतिष सेवा केन्द्र, ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री, 09594318403, 09820819501

RELATED ARTICLES

05 Dec. 2023 का राशिफल जानिये आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से

1.मेषः आज जो भी काम अपने हाथ में लें, उन्हें सोच समझ कर लें। आज उन कामों में सफलता की उम्मीद कुछ...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये 04 Dec. 2023 का राशिफल

1.मेषः राजमान व यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये राशिफल 23 Nov. 2023

1.मेषः आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा।...

छठ महापर्व पर नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, अस्ताचल गामी सूर्य को नमन

बस्ती, 19 नवम्बर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ में नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर से लेकर देहात तक...

राशिफल जानिये 20 नवम्बर 2023 का

1.मेषः जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता...

जानिये क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का...

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं (राशिफल 09 नवम्बर 2023)

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं और घर के विभिन्न कोनो में रख दें इसी के...

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं (राशिफल 06 नवम्बर 2023)

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं। श्रीयंत्र को लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखें। कभी भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाताओं के रूख से मेल नही खाते चुनाव नतीजे, ईवीएम पर चिन्तन की जरूरत : अंशू अवस्थी

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने ईवीएम पर...

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

न्यायालय के कटघरे से वांछित अपराधी फरार

देवरिया 4 दिसंबर (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 जनपद देवरिया की अदालत से...

05 Dec. 2023 का राशिफल जानिये आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से

1.मेषः आज जो भी काम अपने हाथ में लें, उन्हें सोच समझ कर लें। आज उन कामों में सफलता की उम्मीद कुछ...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

23 वर्षीय युवती से गैंगरेप, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, 4 साथी पुलिस के राडार पर

यूपी डेस्कः दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जुनैद नाम के एक आरोपी को...

बाराबंकी में सोते समय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बाराबंकी, उ.प्र.। देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय युवक के गले पर धारदार हथियार से वार...
- Advertisment -