हर्रैया, बस्ती। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की प्रेरणा से छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने विगत दिनों प्राथमिक विद्यालय जितियापुर को गोद लिया था। शुक्रवार को उन्होने विद्यालय का वच्चों का क्लास लिया और परिसर में आम का पौधा लगाया। साथ ही सभी बच्चों को पर्यावरण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा बच्चों का हृदय अत्यंत ही कोमल होता है। वचपन में वच्चे जो देखते और सुनते है उसे ही अपने जीवन में आत्मसात करते है। उन्होने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे वताए। साथ ही पौधे लगाने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारे आसपास भूमि, जल, पेड-पौधे, फल-फूल, जीव-जंतु, पक्षी, समुंद्र और उसके अंदर जो जीव विद्यमान है वह सब पर्यावरण का हिस्सा है। यही नही नदी, झरने, सागर, पर्वत एवं जलवायु की सूक्ष्म तत्व ही पर्यावरण का निर्माण करते है। यहां तक की पृथ्वी को प्रकाश व ऊर्जा देने वाले सूर्य देव एवं सम्पूर्ण ब्रम्हांड के आकाशीय पिण्ड भी पर्यावरण में आते है। ईश्वर ने पर्यावरण की ऐसी अनूठी संरचना इसीलिए की थी जिससे समस्त प्राणी जगत पृथ्वी पर सुख, शांतिपूर्वक रह सकें। कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखना हम सभी का उद्देश्य है।