हर्रैया, बस्ती। चोरी के सोलर पैनल के साथ छावनी पुलिस ने बबुरहवा ओवरब्रिज के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर एक चोरी का आटो भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने मामले का खुलासा करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
उन्होने वताया कि थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम सुरेश कुशवाहा, हेडकांसटेबल पंकज यादव, कांसटेबल मुकेश यादव एवं अरूण यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान मुखविर से सूचना मिली कि बबुरहवा ओवर ब्रिज के पास दो लोग चोरी का सोलर पैनल लेकर खडे है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने उन्हे गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गोपाल पाण्डेय पुत्र रामप्रगट पाण्डेय तथा रोहित शुक्ल पुत्र राजेन्द्र शुक्ल निवासी मल्लूपुर बताया।
दोनों ने बताया कि विगत 17 जून को उन्होने गांव के संदीप मिश्र के छत पर लगे दो सोलर पैनल की चोरी किया था। इतना ही नही पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार युवको ने वताया कि गोरखपुर के धर्मशाला बाजार अन्तर्गत सुमेर सागर से एक सीएनजी आटो नंबर यूपी 53 एचटी 4823 की चोरी कर नयागांव बंधे के किनारे छिपाया है। पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना देते हुए चोरी की आटो बरामद करवा लिया। सोलर पैनल पीडित को बुलाकर दे दिया गया। दोनो का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।