Tuesday, December 5, 2023
Home बस्ती और आसपास समाजवादियों ने अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर किया नमन्

समाजवादियों ने अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर किया नमन्

बस्ती। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को उनके 297 वीं जयंती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक बहादुर, निडर और महान योद्धा थीं। उन्होंने अपने शासन के दौरान प्रजा के हित के लिए अनेक कार्य किये। कहा कि उनको हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता है।

वे अपने समय की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में से एक थीं, जो अपनी प्रजा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती थीं. इतना ही नहीं उनके शासन काल में मराठा मालवा साम्राज्य ने काफी ज्यादा नाम कमाया था. जनहित के लिए काम करने वाली महारानी ने कई हिंदू मंदिर का निर्माण भी करवाया था, जो आज भी पूजे जाते हैं। सपा विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि अहिल्याबाई एक दार्शनिक और कुशल राजनीतिज्ञ थीं इसी वजह से उनकी नजरों से राजनीति से जुड़ी कोई भी बात छुप नहीं सकती थी।

महारानी की इन्हीं खूबियों के चलते ब्रिटिश इतिहासकार जॉन कीस ने उन्हें ‘द फिलॉसोफर क्वीन’ की उपाधि से नवाजा था। जानकारी के मुताबिक महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था, जिसे वर्तमान में अहमदनगर के नाम से जाना जाता है। सपा नेता अंकुर वर्मा, बस्ती सदर विधानसभाध्यक्ष मो. सलीम, अरविन्द सोनकर, चन्द्र प्रकाश चौधरी, राम सिंह यादव, अंकित पाण्डेय, पंकज मिश्र, संजय गौतम, गुलाम गौस, रन बहादुर, गीता भारती, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने एक छोटे से गांव इंदौर को एक समृद्ध एवं विकसित शहर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने यहां पर सड़कों की दशा सुधारने, गरीबों और भूखों के लिए खाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी काफी जोर दिया। अहिल्याबाई की बदौलत ही आज इंदौर की पहचान भारत के समृद्ध एवं विकसित शहरों में होती है। जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता अखिलेश यादव, शाहिर, जिब्बू खान, हनुमान गौड़, घनश्याम यादव, अनवर जमाल, सज्जू, राजेन्द्र यादव, विन्द्रेश चौधरी, जोखूलाल यादव, गौतम यादव, मो. आमिर, रहमत अली, युनूस आलम, रजवन्त यादव, यशपाल यादव, रहमान सिद्दीकी, मो. कैश, ज्वाला प्रसाद, भोला पाण्डेय, गौरीशंकर, सुशील यादव, राजदेव, जगदीश यादव, राम सुरेश सोनकर ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

बस्ती में कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

बस्ती, 03 दिसम्बर। लालगंज थाना अंतर्गत कुआनों नदी के रामनगर घाट पर रविवार को एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा गया।...

सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

बस्ती, 03 दिसम्बर। जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की जान चली...

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता किया गया

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को नाको भारत सरकार एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान एवं जिला स्वास्थ्य समिति...

ऑन लाइन हाजिरी का विरोध, शिक्षकां ने बीएसए को सौंपा 2 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा...

जिला पंचायत व जिला सहकारी बैंक का 18 करोड़ बकाया, वसूलने के लिये चलेगा अभियान

बस्ती 1 दिसम्बर। जिला सहकारी बैंक का 9 करोड़ रूपया, भूमि विकास बैंक का 8.50 करोड़ रूपया तथा जिला पंचायत का 50...

अल्पसंख्यक कमेटी की समीक्षा बैठकः कांग्रेस को मजबूत करने का आवाह्न

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिला चेयरमैन अशफाक आलम कुरैशी की अध्यक्षता में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाताओं के रूख से मेल नही खाते चुनाव नतीजे, ईवीएम पर चिन्तन की जरूरत : अंशू अवस्थी

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने ईवीएम पर...

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

न्यायालय के कटघरे से वांछित अपराधी फरार

देवरिया 4 दिसंबर (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 जनपद देवरिया की अदालत से...

05 Dec. 2023 का राशिफल जानिये आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से

1.मेषः आज जो भी काम अपने हाथ में लें, उन्हें सोच समझ कर लें। आज उन कामों में सफलता की उम्मीद कुछ...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

23 वर्षीय युवती से गैंगरेप, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, 4 साथी पुलिस के राडार पर

यूपी डेस्कः दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जुनैद नाम के एक आरोपी को...

बाराबंकी में सोते समय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बाराबंकी, उ.प्र.। देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय युवक के गले पर धारदार हथियार से वार...
- Advertisment -