लखनऊ, 12 जुलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी लगातार मोदी और अडानी के सम्बन्धों पर सड़क से लेकर सदन तक सवाल उठाते रहे हैं, परिणामस्वरूप उन्हे दोषी ठहराया गया और लगभग 150 वर्षों के इतिहास में पहली बार मानहानि के मामले में अधिकतम सजा मिली तथा लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में पूरे दिन में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह के आयोजन किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में हजारों कांग्रेसजनों ने मौन सत्याग्रह में हिस्सा लिया। इसमें प्रमुख रूप से राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना, अजय कुमार लल्लू, श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’
सत्य नारायण पटेल, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, पूर्व सांसदगण डा0 राजेश मिश्रा, पी0एल0 पुनिया, कमल किशोर कमांडो, पूर्व विधायकगण प्रदीप माथुर, सतीश अजमानी, भगवती प्रसाद चौधरी, हरीश बाजपेई, श्याम किशोर शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, अमरेश चन्द्र पाण्डेय, राम गोपाल मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, दीपक सिंह, श्रीमती ओमवती देवी, विवेक बंसल, सतीश शर्मा, अनिल अमिताभ दुबे, डॉ मसूद अहमद, इन्दल रावत, केशवचन्द्र यादव उपस्थित रहे।