लखनऊ। बाराबंकी जिले में अंधविश्वासी मां की करतूत से पूरा इलाका हैरान है। उसने इपने 5 दिन के नवजात का हाथ खौलते हुये तेल में डाल दिया। नवजात की उंगलियां बुरी तरह से ण्ुलस चुकी हैं। आनन-फानन में परिवार वाले बच्चे को लेकर फतेहपुर सीएचसी पहुंचे। यहां मां ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि बच्चे पर भूत-प्रेत का चक्कर है। वो दूध नहीं पी रहा था इसलिए उसने ऐसा किया। पूरा मामला जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव का है। यहां आशिया पत्नी इरफान ने पांच दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। देर शाम जब बच्चा बार-बार रो रहा था, तो आशिया ने पहले तेल गर्म किया और फिर बच्चे का हाथ उसमें डाल दिया।
इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। दर्द और जलन से वो बेसुध हो गया। यह देख पति-पत्नी भागते-दौड़ते फतेहपुर अस्पताल पहुंचे। बच्चे के हाथ की दशा देख मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और अन्य भर्ती मरीजों के तीमारदारों का कलेजा पसीज उठा। बच्चे को भर्ती करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका उपचार शुरू किया। इस दौरान दोनों दंपत्ति उसकी जान बचाने की दुआएं पढ़ते दिखाई दिए।
आशिया ने कहा, ’’उसके दो बच्चे पहले ही मर चुके हैं। उनके ऊपर भी ऊपरी चक्कर था। मुझे किसी ने बताया था कि ऐसा करने से ऊपरी साया और बाधा टल जाती है। इसी ऊपरी चक्कर को हटाने के लिए गर्म तेल में उसकी अंगुलियां डाल दी।’’मौके पर मौजूद पिता इरफान ने कहा, ’’जिस समय पत्नी ने ऐसा किया। वो उस समय घर पर नहीं था। वर्ना ऐसा नहीं करने देता। झाड़-फूंक के लिए पत्नी ने ऐसा किया है।