लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) सोमवार को दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि करीब ढाई घंटे चली चेकिंग के दौरान ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। दिन में करीब 12ः00 बजे हैदराबाद से यह सूचना मिली कि दिल्ली से देवघर जा रही फ्लाइट 6ई-6191 में बम है।
यह जानकारी मिलते ही फ्लाइट को दोपहर करीब 12ः20 पर सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट में उतारा गया। फ्लाइट की लैंडिंग होते ही सीआईएसफ के जवानों ने मौके पर विमान को चारो ओर से घेर लिया। बम इस्क्वॉड द्वारा फ्लाइट के एक-एक हिस्से की जांच की गई। साथ ही यात्रियों के लगेज भी चेक किए गए। हालांकि इस दौरान यात्रियों को उतारा नहीं गया था। जांच पूरी होने के बाद कुछ भी ना मिलने पर करीब 2ः55 बजे फ्लाइट को आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया।