रूधौली, बस्ती (सत्यप्रकाश बरनवाल) महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार के नेतृत्व में चौबेपुर, तिगोडियां, सेखुईया कला गांव में महिला चौपाल लगाकर लगाया गया। सभी को कानून की जानकारी दी गई और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर बताये गये।
जानिये हेल्पलाइन नम्बर
1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, रूधौली थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403122 सार्वजनिक किये गये। इस अवसर पर महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किया गया।