बस्ती। प्रयागराज में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल अग्रवाल ने एक भव्य कार्यक्रम में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, इंटरसिटी आयोजन, जागरूकता आदि कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में जनपद में आगमन के उपरांत वरिष्ठ रोटेरियन ओम सिंह, रो. डॉक्टर अश्वनी सिंह, रो. डॉक्टर के के सिंह, रो. महेंद्र सिंह, रो. सतीश सिंघल, रो. डॉ अजीत प्रताप सिंह, रो. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रो. मयंक श्रीवास्तव, रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव, रो. उमेश श्रीवास्तव, रो. राम विनय पांडे, रो.. डॉक्टर एस के त्रिपाठी, रो. राजन गुप्ता, कौशल शुक्ला, रो. पुनीत पांडे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह ने सत्र के समापन पर रोटरी क्लब द्वारा किए गए कार्यों का विवरण और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंच का संचालन किया। वरिष्ठ रो. डॉक्टर के के सिह ने अपने संबोधन में कहा सत्र विविधताओं से भरा रहा और किए गए कार्य सराहनीय रहे। रो. डॉक्टर अश्वनी सिंह ने कहा रोटरी क्लब का काम नहीं हुनर बोलता है। ऐसी ही अपेक्षा आगामी अध्यक्ष रोटेरियन देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव से है। रोटेरियन महेंद्र सिंह को इंटरसिटी के सफल आयोजन में अतुलनीय योगदान के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया तथा बेसिक लिटरेसी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशीष कुमार श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। इनोवेशन के लिए रो. मयंक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। रो. डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह को शानदार सत्र संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में रो. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तावित कार्य योजना से सभी को अवगत कराया।