हर्रैया, बस्ती। विक्रमजोत ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव कल्याणपुर, भरथापुर तथा सहजौरा पाठक में रविवार को भ्रमण कर बाढ़ पीडितों को राहत किट वितरित किया। तीनों गांवों में 120 लोगों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। ब्लाक प्रमुख ने सभी की समस्या पूछी और समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष बजरंग बिहारी पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह काका, महेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह, हल्का लेखपाल, अमरनाथ शर्मा, लेखपाल कृष्ण मुरारी, प्रधान जयसराज, जितेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व प्रधान संजय यादव, कोटेदार हेमन्त कुमार पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
120 बाढ़ पीडितो को दिया गया राहत किट
RELATED ARTICLES