बस्ती (सत्यप्रकाश बरनवाल)। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार और निर्मम हत्या मामले में पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग किया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं में पीड़िता, महिला व बालिकाओं को मदद देने के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना संचालित की है। जिसमें महिला व बालिकाओं को आर्थिक रूप से सहायता दी जा रही है। इस योजना में जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में (3 से 10 लाख रूपये) का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में मृतका के पीड़ित परिजनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लाभान्वित कराया जाय।
दुष्कर्म, हत्या की शिकार बेटी के परिजनों को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना से सहायता देने की माग
RELATED ARTICLES