बस्ती। फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने वाले के घर की बदहाल गृहस्थी को देख कप्तानगंज के थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने मानवता का परिचय दिया। उन्होने मृतक के घर पुंचकर परिजनों को खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष के नेकदिली की चर्चा है। बताते चले कि विगत 27 मई को थाना क्षेत्र के कजरी कुंड निवासी 40 वर्षीय विनय कुमार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी।
थानाध्यक्ष को पता चला कि मृतक के परिवार में बुजुर्ग पिता के साथ पत्नी व 6 छोटे-छोटे बच्चे है। परिवार की आर्थिक हालत बदाल है। मृतक के ही कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने भोजन का संकट खडा हो गया। आसपास के लोगों ने इस बारे में थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय को बताया तो शुक्रवार को वह दुबौला के चौकी प्रभारी जय प्रकाश तथा अपने हमराहियों के साथ विनय कुमार के घर पहुंच कर दो कुंतल गेंहू, एक कुंतल चावल, एक बोरी दाल, एक टिन रिफाइन, सब्जी लेकर पहुंच गए। मृतक की पत्नी किरन को पांच हजार रूपया की आर्थिक मदद देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस के इस मानवतावादी कार्य की क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे है।