हर्रैया, बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सोमवार को Chhawani थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को एकत्रित कर उन्हे सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही थाने के सीयूजी नंबर को देते हुए संकट के समय पुलिस को सहायता हेतु बुलाने की अपील किया।
थानाध्यक्ष ने महिलाओ को जागरूक किया
RELATED ARTICLES