कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। जिले में कलवारी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त का नाम सफीक अली पुत्र मकसूद अहमद है। वह इसी थाना क्षेत्र के सिंघोरिया का रहने वाला है। उसे कुसौरा बाजार से गिरफ्तार कर थाना कलवारी पुलिस ने न्यायालय बस्ती रवाना किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथा कान्स्टेबल अखिलेश यादव, कान्स्टेबल आलोक सिंह का योगदान रहा।
पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर दबोचा रेप के आरोपी को
RELATED ARTICLES