बस्ती। नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा द्वारा शपथ ग्रहण किये जाने के दूसरे दिन वर्षों से खराब ब्लाक रोड पर गिट्टियां गिरने लगीं। इसका क्रेडिट नगरपालिका अध्यक्ष को मिलने लगा। लोगों की जुबान पर था, वाह! क्या बात है, शपथ ग्रहण के 24 घण्टे नही हुये और एक्शन होने लगे।
लेकिन गड्ढों में गिट्टियां गिराकर छोड़ दिया गया। तीन दिन हो गये। अब जो लोग वाह वाह! कर रहे थे ने नगरपालिका को कोसना शुरू कर दिये हैं। दरअसल वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है और बाइक सवार इसमें चोटिल हो रहे हैं। अधिकांश गिट्टियां वाहनों के दबाव से बिखर गयीं। स्थानीय निवासियों का कहना है गड्ढों में चलना इससे अच्छा था, गिट्टियां गिराकर परेशानी बढ़ा दी गयी।