Tuesday, December 5, 2023
Home बस्ती और आसपास आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक, एकजुटता पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक, एकजुटता पर जोर

बस्ती। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला ईकाई की कार्यकारणी समिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव के वैरिहवा स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं पर विचार करने के साथ ही संघर्ष की रणनीति बनायी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च न्यायालय, मुख्य सचिव, एवं निदेशक के कठोर आदेश के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से विभाग के कार्यो के अतिरिक्त बीएलओ का कार्य जबरन लिया जा रहा है जिसके लिए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ को आन्दोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

कहा कि आंगनबाड़ी महिला कर्मियों को अब आन्दोलन की तैयारी शुरू कर दे। लाभार्थियों में खाद्यान्न वितरण कार्य में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का अनावश्यक हस्तक्षेप से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता एवं भेदभाव से समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है परियोजना से लगायत जिले तक कोई पुरसाहाल नहीं है। इससे पूर्व सल्टौवा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज शुक्ला को सर्वसम्मति से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चुना गया तथा संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संरक्षक कामरेड के०के० श्रीवास्तव ने कहा कि शासन एवं विभाग के उदासीनता का आलम यह है कि 2012 के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, मुख्य सेविका, लिपिक आदि पदो पर नयी नियुक्तियां नहीं हुई। लगातार कर्मचारी रिटायर होते जा रहे हैं। एक कार्यकत्री को कई केन्द्रों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संघ के सन्त कबीर नगर के संरक्षक अयोध्या प्रसाद ने कहा कि अन्य प्रदेशों में कार्यकत्रियों का मानदेय सहित अन्य सुविधाएं उत्तर प्रदेश से बेहतर है किन्तु प्रदेश की सरकार कार्यकत्रियो का कार्य तो बढाती जा रही है। बैठक को जिला मंत्री मिथिलेश पान्डेय, मण्डलीय मंत्री रानी सिंह, सरला चौधरी, कुसुम चौधरी, ओम कान्ति, शैल कुमारी, उर्मिला त्रिपाठी, पूनम सिंह, अनीता पाण्डेय, संतोषी शुक्ला, कोकिला मिश्रा, सहित अन्य कार्यकत्रियो ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

बस्ती में कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

बस्ती, 03 दिसम्बर। लालगंज थाना अंतर्गत कुआनों नदी के रामनगर घाट पर रविवार को एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा गया।...

सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

बस्ती, 03 दिसम्बर। जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की जान चली...

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता किया गया

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को नाको भारत सरकार एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान एवं जिला स्वास्थ्य समिति...

ऑन लाइन हाजिरी का विरोध, शिक्षकां ने बीएसए को सौंपा 2 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा...

जिला पंचायत व जिला सहकारी बैंक का 18 करोड़ बकाया, वसूलने के लिये चलेगा अभियान

बस्ती 1 दिसम्बर। जिला सहकारी बैंक का 9 करोड़ रूपया, भूमि विकास बैंक का 8.50 करोड़ रूपया तथा जिला पंचायत का 50...

अल्पसंख्यक कमेटी की समीक्षा बैठकः कांग्रेस को मजबूत करने का आवाह्न

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिला चेयरमैन अशफाक आलम कुरैशी की अध्यक्षता में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाताओं के रूख से मेल नही खाते चुनाव नतीजे, ईवीएम पर चिन्तन की जरूरत : अंशू अवस्थी

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने ईवीएम पर...

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

न्यायालय के कटघरे से वांछित अपराधी फरार

देवरिया 4 दिसंबर (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 जनपद देवरिया की अदालत से...

05 Dec. 2023 का राशिफल जानिये आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से

1.मेषः आज जो भी काम अपने हाथ में लें, उन्हें सोच समझ कर लें। आज उन कामों में सफलता की उम्मीद कुछ...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

23 वर्षीय युवती से गैंगरेप, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, 4 साथी पुलिस के राडार पर

यूपी डेस्कः दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जुनैद नाम के एक आरोपी को...

बाराबंकी में सोते समय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बाराबंकी, उ.प्र.। देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय युवक के गले पर धारदार हथियार से वार...
- Advertisment -