बस्ती। जनपद के राजस्व ग्राम बढ़या तप्पा कोर कोरऊ की चकबंदी हेतु खुली बैठक सहायक चकबंदी अधिकारी प्रथम एवं कानूनगो भारतभूषण श्रीवास्तव की उपस्थिति तथा ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी की अध्यक्षता में 28 जून को हुई। भूमि प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के अतिरिक्त ग्राम के अन्य काश्तकार भी उपस्थित हुए।
लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामवासियों ने जानकारी दी कि इस ग्राम में आज तक कभी चकबंदी नही हुई। इस कारण ग्राम में जोतों का विखराब है, साथ ही आने जाने के रास्ते नही हैं। ग्राम के विकास हेतु कोई औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। मुण्डेरवां बनकटी मार्ग पर स्थित इस गांव की पूर्वी सीमा से सटकर कठिनइया नदी बहती है। बाढ़ की स्थिति में क्षेत्र का आंशिक रकबा ही प्रभावित होता है। लगभग 85 प्रतिशत मजष्आ भूमि मौजूद है। ग्रामवासी भी चकबन्दी कराये जाने के पक्ष में है। आंकड़े एव प्रस्ताव के साथ रिपोर्ट में अधिकारियों ने चकबन्दी कराये जाने की संस्तुति की है।