लखनऊ, 10 अप्रैल। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अवध जोन की बैठक मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक कलाकारों को जोड़कर वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। नगर निकाय के चुनाव में सांस्कृति प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सांस्कृति प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवध जोन राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू सैनी ने कहा कि लोक विधा के माध्यम से गांवों तथा वार्डों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता को जागरूक करना है। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अजय कपूर, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, विक्रम पाण्डेय, डॉ0 अजय शुक्ला, विषम सिंह, विभा त्रिपाठी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अवध जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश यादव, मास्टर रानू जिलाध्यक्ष करन जौहरी, सुजीत अलबेला, मुकुल, रानी, अनु, सपना, रागनी, आरती, अंगद ओझा, रवि कंचन, अतुल सिंह सहित तमाम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।