लखनऊः यूपी में कोविड 19 का तेजी से प्रसार हो रहा है। 20 मार्च को यूपी में कुल 94 एक्टिव केस थे जो 28 को बढ़कर 304 पहुंच गये। यूपी के 44 जिलों में कोविड का प्रसार तेजी से हो रहा है। पिछले तीन दिन के अंदर प्रदेश में 181 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। आज सुबह आई रिपोर्ट में 24 घंटे में 74 नए कोरोना केस सामने आए। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर इसका सेंटर बन रहा है।
11 दिन के अंदर कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 74 से बढ़कर 304 तक पहुंच गई हैं। यानी 410þ तक की बढ़ोत्तरी हुई हैं। वही, मार्च महीने में पॉजिटिव आने वाले केस की संख्या 492 हो गई हैं। जबकि महीने के पहले 15 दिनों में यानी 15 मार्च तक यह संख्या पॉजिटिव आने वाले केस की संख्या 71 थी। साल 2022 के नवंबर में 467 केस सामने आया था। जिसके बाद अब मार्च में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ा है। राज्य में अब तक कुल 39 करोड़ 20 लाख 5 हजार 321 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 17 करोड़ 69 लाख 98 हजार 743 को पहली डोज और 16 करोड़ 89 लाख 69 हजार 67 को दोनों डोज लग चुकी है। वही, प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 4 करोड़ 60 लाख 37 हजार 511 है।