Wednesday, November 29, 2023
Home धर्म-आस्था जानिये क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

जानिये क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी बहुत ज्यादा महत्व है। इस त्योहार को भी दीपों का त्योहार कहा जाता है। देव दीपावली का यह पावन पर्व दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से काशी में गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन देवता काशी की पवित्र भूमि पर उतरते हैं और दिवाली मनाते हैं। देवों की इस दिवाली पर वाराणसी के घाटों को मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन काशी नगरी में एक अलग ही उल्लास देखने को मिलता है। चारों ओर खूब साज-सज्जा की जाती है। शास्त्रों में इस दिन दीपदान का भी महत्व बताया गया है।

देव दिवाली और दीपदान का महत्व

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। इस दिन शिव जी के साथ सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं, इसलिए काशी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। धार्मिक शास्त्रों में देव दीपावली के दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने से पूरे वर्ष शुभ फल मिलता है।

कब है देव दीपावली 2023

देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल 26 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है, इसलिए देव दीपावली का पर्व इस साल 26 नवंबर को मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

26 नवंबर को देव दीपावली वाले दिन शाम के समय यानी प्रदोष काल में 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त है। इस दिन शाम के समय 11, 21, 51, 108 आटे के दीये बनाकर उनमें तेल डालें और किसी नदी के किनारे प्रज्वलित करके अर्पित करें।

RELATED ARTICLES

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये राशिफल 23 Nov. 2023

1.मेषः आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा।...

छठ महापर्व पर नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, अस्ताचल गामी सूर्य को नमन

बस्ती, 19 नवम्बर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ में नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर से लेकर देहात तक...

राशिफल जानिये 20 नवम्बर 2023 का

1.मेषः जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता...

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं (राशिफल 09 नवम्बर 2023)

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं और घर के विभिन्न कोनो में रख दें इसी के...

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं (राशिफल 06 नवम्बर 2023)

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं। श्रीयंत्र को लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखें। कभी भी...

बस्ती में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा, उमड़े श्रद्धालु

बस्ती। यह सृष्टि ईश्वर की इच्छा पर संचालित हो रही है। जीव का धर्म है कि वह सहजता से शिव में विलय...

भाई भाई मे अनबन रहती हो तो मंदिर के पास नीम का वृक्ष लगाएं (राशिफल 03 नवम्बर 2023)

भाई भाई मे अनबन रहती हो तो मंदिर के पास नीम का वृक्ष लगाएं और प्रतिदिन उसकी सेवा करें। घर में ऊंट...

करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने की पति की लम्बी आयु की कामना

बस्तीः सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना के लिए आज बुधवार को महिलाओं ने करवाचौथ का निर्जला व्रत रखकर पूजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रकाश उत्सव में उमड़ी आस्था

बस्ती 27 नवम्बर। सोमवार को शांति एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व, भाईचारा का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु...

महिला अफसर के साथ रेप की कोशिश का आरोपी भगोड़ा नायब तहसीलदार गिरफ्तार, मेहमान की तरह रहा पुलिस का व्यवहार

बस्ती, 27 नवम्बर। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुये 25 हजार के इनामिया भगोड़े नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को...

जनपद के खिलाडियों ने जीता दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक

हर्रैया, बस्ती। आगरा में 25 से 26 नवम्बर तक आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश किकबाक्सिंग फडरेशन कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के...

कलवारी में हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में किया स्नान

कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलवारी टांडा पुल के निकट सरयू नदी में हजारों लोगों ने डुबकी लगाई।...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आंतकी हमले में  166 लोगों की मौत को याद रखेगा देश- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। रविवार को कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की महिला जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र चौक...

बस्ती में बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक पर मिली मासूम सहित 3 लाशें, दुर्घटना की आशंका

बस्ती, 26 नवम्बर। रविवार की देर शाम टिनिच गौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 5 साल के मासूम सहित तीन लाशें...

मासूम अलीजा ने पूरा किया कुरान का नाजरा

बस्ती, 26 नवम्बर। मोहल्ला रफीक नगर निवासी समाजसेवी अयाज अहमद की बेटी अलीजा फातिमा ने सातवें साल की उम्र में नाजरा कुरान...
- Advertisment -