बस्ती, 13 मई। निकाय चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। नगरपालिका चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। वहीं पंचायतों में भी भाजपा का कोई खास जादू नही चला। नवसृजित नगर पंचायत गणेशपुर में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी सोनमती देवी ने 3505 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा की नाहिद बानो (2388) को 1117 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। वहीं 2700 वोट पाकर निर्दलीय अफसाना खातून तीसरे स्थान पर रहीं। सुभासपा की सुमित्रा देवी को 2161, कांग्रेस की साजमा खातून को 56, निर्दलीय जरीना खातून को 72 तथा निर्दलीय जुबैदा खातून को 25 वोट पर संतोष करना पड़ा।
रूधौली नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष सपा के धीरसेन निषाद को 4242 वोट मिले। वे दूसरी बार चुनाव जीत गये। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी आम आदमी पार्टी के राजकुमार सोनी को 1286 वोटों से हरा दिया। राजकुमार सोनी को कुल 2956 वोट मिले। पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी संगीता जायसवाल को 1768 वोटों पर संतोष करना पड़ा, वे तीसरे स्थान पर रहीं।
केतली (शकील) को 1768 वोट मिले।
बनकटी नगर पंचायत में भाजपा सपा के बीच कांटे का मुकाबला था। भाजपा की उर्मिला देवी को 7300 वोट मिले। उन्होने अपने निकतटतम प्रतिद्वन्दी सपा की गुजराती देवी को 2737 वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया। गुजराती देवी को कुल 4562 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष बसपा की वेदकला को 1303, निर्दलीय अशर्फी को 58, निर्दलीय आशा को 92, निर्दलीय चम्पा को 111, निर्दलीय पूनम को 04, निर्दलीय वंदना को 67, निर्दलीय ममता को 102, निर्दलीय संगीता को 10 वोट मिले। नोटा को 09 वोट मिले। वहीं 445 वोट अवैध अवैध घोषित किये गये। यहां कुल 13722 वोट पड़े।