बस्ती 23 अगस्त। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चन्द्र गुप्ता, एस0के0 सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, राजेन्द्र नाथ तिवारी, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, स्कन्द शुक्ला, बिपिन बिहारी त्रिपाठी, राकेश चन्द्र बिन्नू, डा0 सत्यव्रत, नीरज श्रीवास्तव, हरिशंकर, आलोक मणि त्रिपाठी, जयंत मिश्र ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि जहां अमेरिका, रूस, चीन जैसे शक्तिशाली देश की सफलता को नहीं पा सके वही हमारे भारतीय वैज्ञानिकों ने राष्ट्र का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है और हम आगे भी इसी तरह की अपेक्षा अपने महानतम वैज्ञानिकों से करते हैं। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया।
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पत्रकारों ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
RELATED ARTICLES