यूपी डेस्कः जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर एक भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को सीएम और पार्टी के पदाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि “मंत्री धर्मवीर ने मेरे साथ मार्च 2019 में लखनऊ आवास में गलत काम किया था। वो मुझसे कहते थे, राजनीति में ये सब चलता है और आगे बढ़ने का यही एक रास्ता है।“
हालांकि महिला ने अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नही दिया है। महिला ने कहा, “मंत्री धर्मवीर मामले में शिकायत न करने का लगातार मुझ पर दबाव बना रहे थे। पति की बीमारी के कारण इस मामले की शिकायत नहीं कर पा रही थी। मंत्री ने शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है।“ कहा है पार्टी ने कार्यवाही नही की तो पुलिस में जाऊंगी। मैं न्याय चाहती हूं। भाजपा मेरे लिए परिवार की तरह है। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दे दी है। अगर पार्टी राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति पर एक्शन नहीं लेती है तो मैं पुलिस के पास जाऊंगी।“