लखनऊ, 16 जुलाई। कांग्रेस की नीतियों एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के समक्ष अफजल खान, बीरू बाबू, आदर्श, रंजीत कुमार, मिथिलेश सिंह पाल, रवि कुमार, अवनीष, दिलीप कुमार, वीर प्रताप, दिनेश कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह कल्लू के साथ सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी ने पार्टी को लोकसभा चुनाव जिताने में पूरे मनोयोग से सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शाहनवाज मंगल आजमी, अनुराग दीक्षित मुन्ना, प्रभाकर मिश्रा, राजकुमार गौतम, संदीप राव, आकाश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।