Wednesday, November 29, 2023
Home धर्म-आस्था आर्थिक तंगी, कर्ज या किसी तरह के रोग से परेशान हैं तो...

आर्थिक तंगी, कर्ज या किसी तरह के रोग से परेशान हैं तो दशहरे के दिन दान जरूर दान करें (राशिफल 24 अक्टूबर)

अगर आप आर्थिक तंगी, कर्ज या किसी तरह के रोग से परेशान हैं तो दशहरे के दिन दान जरूर करें. मंदिर में जाकर साफ सफाई करें. ऐसा करने से जीवन में धन की कमी खत्म हो जाती है. सोई किस्मत भी चमकने लगती है. साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए एक साबुत नारियल को अपने सिर से उतारकर रावण दहन की अग्नि में डाल दें आप के सारे दुख ठीक हो जाए।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

वृष
आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है।

मिथुन
आज का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

कर्क
आज के दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा दोपहर के बाद किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है।

सिंह
आज सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा।

तुला
आज नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक
आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी।

धनु
आज कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे।

मकर
आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे।

मीन
आज विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है। ज्योतिष सेवा केन्द्र, ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री, 09594318403, 09820819501

RELATED ARTICLES

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये राशिफल 23 Nov. 2023

1.मेषः आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा।...

छठ महापर्व पर नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, अस्ताचल गामी सूर्य को नमन

बस्ती, 19 नवम्बर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ में नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर से लेकर देहात तक...

राशिफल जानिये 20 नवम्बर 2023 का

1.मेषः जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता...

जानिये क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का...

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं (राशिफल 09 नवम्बर 2023)

धनतेरस की संध्या को पूजा पाठ करते हुए 13 दीप अवश्य जलाएं और घर के विभिन्न कोनो में रख दें इसी के...

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं (राशिफल 06 नवम्बर 2023)

स्फटिक से बना श्रीयंत्र दीपावली के दिन बाजार से खरीदकर लाएं। श्रीयंत्र को लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखें। कभी भी...

बस्ती में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा, उमड़े श्रद्धालु

बस्ती। यह सृष्टि ईश्वर की इच्छा पर संचालित हो रही है। जीव का धर्म है कि वह सहजता से शिव में विलय...

भाई भाई मे अनबन रहती हो तो मंदिर के पास नीम का वृक्ष लगाएं (राशिफल 03 नवम्बर 2023)

भाई भाई मे अनबन रहती हो तो मंदिर के पास नीम का वृक्ष लगाएं और प्रतिदिन उसकी सेवा करें। घर में ऊंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रकाश उत्सव में उमड़ी आस्था

बस्ती 27 नवम्बर। सोमवार को शांति एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व, भाईचारा का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु...

महिला अफसर के साथ रेप की कोशिश का आरोपी भगोड़ा नायब तहसीलदार गिरफ्तार, मेहमान की तरह रहा पुलिस का व्यवहार

बस्ती, 27 नवम्बर। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुये 25 हजार के इनामिया भगोड़े नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को...

जनपद के खिलाडियों ने जीता दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक

हर्रैया, बस्ती। आगरा में 25 से 26 नवम्बर तक आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश किकबाक्सिंग फडरेशन कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के...

कलवारी में हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में किया स्नान

कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलवारी टांडा पुल के निकट सरयू नदी में हजारों लोगों ने डुबकी लगाई।...

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1.मेषः इन दिनों धन के लनदेन में सावधानी बरतें। लेनदेन को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। निवेश में धन लगाने के...

आंतकी हमले में  166 लोगों की मौत को याद रखेगा देश- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। रविवार को कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की महिला जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र चौक...

बस्ती में बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक पर मिली मासूम सहित 3 लाशें, दुर्घटना की आशंका

बस्ती, 26 नवम्बर। रविवार की देर शाम टिनिच गौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 5 साल के मासूम सहित तीन लाशें...

मासूम अलीजा ने पूरा किया कुरान का नाजरा

बस्ती, 26 नवम्बर। मोहल्ला रफीक नगर निवासी समाजसेवी अयाज अहमद की बेटी अलीजा फातिमा ने सातवें साल की उम्र में नाजरा कुरान...
- Advertisment -