यूपी डेस्कः यूपी में रामराज्य का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। खास तौर से बेटियों और महिलाओं की अस्मत को लेकर रोजाना सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के हाथरस का है। यहां दिवाली के दिन छेड़खानी का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। रात में आरोपी पेड़ और रस्से के सहारे घर में घुसा। इसके बाद छात्रा से छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को फंदे पर लटका रहा था, तभी आहट सुनकर घरवाले जाग गये और आरोपी को पकड़ लिया।
छात्रा के शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गये। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा के पिता ने बताया दिवाली पर हम लोग पूजा पाठ करके सो गये। बेटी कमरे में और वे बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच गांव का सुमित सिंह रस्सी और पेड़ के सहारे छत पर गया और फिर बेटी के कमरे में घुस गया। उसे बेटी संग छेड़ाखानी शुरू कर दी। उसने विरोध की तो गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घर में खट पट की आवाज सुनकर जागे तो सुमित भागने लगा। हम लोगों ने उसे पकड़ लिया। लेकिन बेटी को नही बंचा सके।