लालगंज बस्ती। (संजय कुमार यादव) विद्युत विभाग बडे़ बकायेदारो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार के विद्युत बकायेदारो का कनेक्शन 12 जुलाई को काट दिये गये। इस कार्यवाही से कुदरहा बाजार में हड़कम्प मच गया है। बुधवार को एस0डी0ओ0 प्रभाकर कुमार और जेई सुधीर कुमार यादव ने अपने हमराहियों के साथ कुदरहा बाजार में पहुंच कर कार्यवाही शुरू किया। जिसमें लगभग आधा दर्जन बडे़ बकायेदारो का कनेक्शन काट दिया। एस0डी0ओ बनकटी ने सभी बडे़ बकायेदारों से अपील किया है। कि समय रहते जल्द-से जल्द बकाया धनराशि जमा कर दें। अन्यथा कार्यवाही कर दी जायेगी।
बड़े बकायेदारो के काटे गये विद्युत कनेक्शन
RELATED ARTICLES