बभनान, बस्ती (विनोद जायसवाल)। जिले के गौर थाना छेत्र के मेंहनिया खडक बहादुर शाही गांव के निकट खेत के बगल से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग घर से नमाज पढ़ने जा रहा था कि खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुये के हमले से बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तेंदुआ गायब हो गया। बताया जा रहा है इसी थाना छेत्र के सांडी कल्प ग्राम में ग्रामीणों ने उसे देखा और वन विभाग को सूचना दिया। लेकिन वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी उसको गम्भीरता से नही लिये, जिससे तेंदुए ने आज 8 किमी दूर घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक मुनावर 70 वर्षीय आज दिन में 12 बजे मस्जिद पर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात आदमखोर ने हमला कर दिया, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौके पर छेत्रधिकारी हरेया शेषमणि उपाध्याय और वन विभाग के अधिकारी पहुचे हुए है। फोटो दिखाने लायक नही है इसलिये हम उसे ब्लर कर रहे हैं।