बस्ती। वकरीद त्यौहार एवं कांवड मेला शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिवद्ध है। त्यौहार में आपसी भाईचारा कायम रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी समस्या सामने आती है तो उसका निस्तारण मिल जुलकर करें। हरैया के उप जिलाधिकारी गुलाव चन्द ने उक्त वातें कही।
वे थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार समरसता का संदेश देते है। भारत कौमी एकता के लिए जाना जाता है। यहां सवसे पहले देश को प्राथमिकता दी जाती है। हम सभी भारतीय है। उन्होने कहा कि देश में अमन, चैन कायम रहे इसके लिए हमे हमेशा सार्थक प्रयास करना चाहिए। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कहा कि त्यौहार के दौरान यदि कोई समस्या आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कमलेश यादव, रामदरश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सभासद संगल चौहान, सत्यप्रकाश, रामजी सोनी, वदलू प्रसाद, मोहम्मद युनूस, रमाकांत पाण्डेय, अजय कन्नौजिया, तुलसी राम, वद्री विशाल सिंह, पूर्व सभासद फैय्याज अहमद सहित तमाम प्रधान, सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।