बस्ती। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से युवा विकास समिति द्वारा प्रेस क्लब में आयोजित सेमिनार और वर्कशॉप में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोशनी श्रीवास्तव नें कहा की संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के दिशा निर्देशों के तहत पूरे दुनियां में इस साल “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान” के समाधान पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।
हमें एकजुट होकर प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने को संकल्पबद्ध होना होगा। विशिष्ठ अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी वीना नें कहा की विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव आदि के बारे में जागरूक करना है। चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह नें कहा की प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए बेहतर कदम उठाना और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा। क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ जीव जंतुओं और मनुष्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
डॉ नवीन सिंह ने कहा की इसके उपयोग से न केवल पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है बल्कि अनेक प्रकार की बीमारियां भी होती है। राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलम सिंह नें कहा की हमें प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के साथ प्लास्टिक को रिसाइकिल करने पर जोर देना होगा। योगाचार्य सन्नो दूबे नें कहा की पर्यावरण दिवस 2023 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को मात दे रही है। रीता पाण्डेय नें कहा की पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कम्पोस्ट का पुनर्चक्रण करें, पानी का संरक्षण करें और कम ऊर्जा का उपयोग करें। अंत में युवा विकास समिति के सचिव बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें उपस्थित लोगो को बताया की इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है जिसमें प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने पर विशेष जोर दिया जायेगा।