लखनऊ, उ.प्र.। पिछले सात दिनों से चली आ रही डायल 112 की लड़कियों की हड़ताल दिवाली के दिन बेनतीजा खत्म हुई। हड़ताल खत्म करने के उपरान्त लड़कियां सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची, वहां उनकी पत्नी के साथ दिवाली का पर्व मनाया। अखिलेश यादव ने कहा संवदेना समाजवाद की कोख से जन्म लेती है जो मौजूदा सरकार में नही है।
अखिलेश यादव ने लड़कियों के साथ की फोटो एक्स पर शेयर किया है। उन्होने वादा किया कि सपा डायल 112 की बहनों की आवाज बनेगी। इस अवसर पर लड़कियों ने रंगोली बनाई, इसके ऊपर लिखा ‘पहले बेटी बचाओ, तब दिवाली बनाओ’। दूसरी ओर इको गार्डन में धरने पर बैठी लड़कियों ने वीडियो शेयर किया है जिसमे अखिलेश यादव का आभार जताया। डायल 112 की लड़कियों को सरकार 12 हजार वेतन देती है, वे 18 की डिमांड कर रही थीं।