हर्रैया, बस्ती। सेवा समर्पण भाव परिवार सामाजिक संस्था द्वारा किडनी की बीमारी से जूझ रहे चोरहा निवासी एक व्यक्ति की आर्थिक सहायता किया गया। संस्था के इस कार्य से जहां पीडित को मदद मिली वहीं समाज में लोगों में इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा किया है। जानकारी के अनुसार चोरहा निवासी वार्जन तिवारी की किडनी खराव हो चुकी है।
उनका इलाज डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में चल रहा है। उनके पत्नी व दो नावालिग बच्चे है। उनकी तवियत खराव होने से आय के सभी साधन बंद हो चुके है। परिवार इलाज में पूरी तरह टूट चुका है। ऐसे में परिवार के सामने तमाम समस्याएं खडी है। इसकी सूचना मिलते ही सेवा समर्पण भाव परिवार सामाजिक संस्था द्वारा पीडित को दो युनिट खून तथा आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
उनकी पत्नी सुनीता तिवारी ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्था के पदाधिकारी उनके लिए देवतुल्य है। इस समय जहां लोग एक दूसरे की संपत्ति हडपने पर लगे है। वहीं संस्था द्वारा असहायों की मदद की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष दिलीप ने कहा कि धनाभाव में कोई भी गरीव तडपने नही पाएगा। संस्था द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होने कहा कि संस्था सडको पर घूम रहे अर्द्ध विक्षिप्त वेसहारा लोगों की सहायता के लिए अभियान चला रही है।