लखनऊ, 20 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही स्व0 श्रीमती शीला दीक्षित की पुण्यतिथि के अवसर पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती शीला दीक्षित देश की सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक थी, दिल्ली के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी का चेहरा बदलने और उसके विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए याद किया गया।
उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए भूकंप के वक्त कच्छ (गुजरात) मे गाँव गोद लेकर मानवता की मिसाल कायम करने वाली, जीवनभर कांग्रेस की कर्मठ नेता के विचारों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ला, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, सचिन रावत, अजय चंद्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, सोमेश सिंह चौहान, महिला कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी, डॉ0 रिचा शर्मा, नितान्त सिंह, श्री मेहताब जायसी, अनामिका यादव, सुमन प्रजापति, लता द्विवेदी, रमा कश्यप, संगीता सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।