बस्ती 17 जुलाई। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बस्ती सदर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें।
कुछ प्रकरणों में अधिकारी टीम बनाकर तथा मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निस्तारित आख्या भी उपलब्ध कराये। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी लोगों की शिकायतों को सुना और कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों को संबंधित थानों पर निस्तारित करे, जिससे शिकायतकर्ता को अनावश्यक दौड़ना ना पड़ें। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति तथा उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया।