हर्रैया, बस्ती। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतो का निस्तारण पारदर्शिता के साथ करें। जमीन संबंधी विवाद को निस्तारण करने के लिए उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने को कहा।
थाना परिसर में उप जिलाधिकारी गुलाव चन्द के अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था। उप जिलाधिकारी शिकायत कर्ताओं की समस्या सुन रहे थे। उसी दौरान वस्ती मंडला के मंडलायुक्त भी पहुंच गए। जनता से रूबरू होकर उन्होंने उनकी बात सुनी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष विनय पाठक, इंस्पेक्टर अनीता यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरपति त्रिपाठी के अलावा पुलिस कर्मी तथा थाना क्षेत्र के संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालगण मौजूद थे।