बस्ती, 12 सितंबर। जिले के लालगंज थाना अंतर्गत एक निजी विद्यालय के प्रबंधक की छत से गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घौरूखोर डिग्री और इंटर कॉलेज के प्रबंधक राघव शरण चौधरी प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद सोने के लिए छत पर चले गए। रात में लघुशंका करने के लिये उठे और गलत दिशा में चल दिये।
वे छत से गिर गये। विद्यालय में ही नीचे सो रहे चपरासी विद्यासागर को गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। उसने बाहर जाकर देखा तो प्रबंधक राघव शरण नीचे गिरे हुए थे। उसने शोर मचाया गांव वालों को इस घटना की सूचना दी। बाद में राघवशरण को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे बड़ी सादगी से रहते थे। उनकी मृत्यु से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।