हर्रैया, बस्ती। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमीनडीह निवासी राम महेश यादव पुत्र हृदय राम यादव के दरवाजे पर बंधी भैंस के ऊपर हाई टेंशन तार गिर जाने से उसकी मौत हो गयी। भैंस को बचाने में राम महेश भी झुलस गए। गम्भीर हालत में उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मवेशी का पोस्टमार्टम किया गया।
हाईटेंशन तार गिरने से मवेशी की मौत, एक व्यक्ति झुलसा
RELATED ARTICLES