नेशनल डेस्कः जम्मू में कटरा से लगभग 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस के पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 55 जख्मी हो गए। मौके पर स्थानीय लोग, CRPF और NDRF ने लोगों को रेस्क्यू किया। यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को ळडब् जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं और अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड के रहने वाले हैं। घर में बेटे के मुंडन के लिए वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे।