Saturday, September 23, 2023
Home समाचार प्रादेशिक जयंती पर याद किये गये भारत रत्न राजीव गांधी

जयंती पर याद किये गये भारत रत्न राजीव गांधी

लखनऊः संचार क्रांति के जनक और ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को जयंती पर याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों और सामाजिक संगठनो ने युगदृष्टा राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर, उनके कार्यों को याद किया। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ वाराणसी में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

उधर लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘नेहरु भवन’ पर संगोष्ठी आयोजित कर राजीव के विचारों और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। छात्र संगठन के नेताओं ने फल वितरण किया और वृक्षारोपण कर राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कालिदास चौराहे स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय ‘राजीव भवन’ चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित किया।

वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा की अमर शहीद राजीव गांधी युगदृष्टा थे। उन्होंने अपने अल्प समय के कार्यकाल में देश के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, ग्राम पंचायत को सशक्त किया, संचार क्रांति से देश को 21 वीं सदीं में भारत को अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार दिया और नई शिक्षा नीति से देश के आम जनमानस के बच्चों को नवोदय विद्यालय जैसी शिक्षा प्रणाली की व्यवस्था दी। उनके कार्य और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। इधर लखनऊ मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’-विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी के कार्यों ने उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं के रुप में स्थापित किया है।

प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। श्री सिंह ने कहा कि राजीव के शासनकाल में ही विज्ञान और प्रगतिशील मूल्यों पर आधारित नई शिक्षा नीति पेश की गई। इस नीति का प्रत्यक्ष परिणाम देश के प्रत्येक ज़िले में खोले गए नवोदय विद्यालय हैं, जिनकी संख्या 661 से अधिक है। जहां प्रतिवर्ष लाखों आम युवा उच्चगुणवत्तायुक्त शिक्षा निशुल्क ग्रहण कर रहें हैं। पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी ने समाज के सभी तबकों के कल्याण को ध्यान में रख कर अपने शासनकाल में 11 नीतियां बनायी। इसमें नयी शिक्षा नीति, आवास नीति, नई स्वास्थ्य नीति, नयी सिंचाई नीति प्रमुख है।

संगोष्ठी में मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने कहा युवाओं की मतदान उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 कर राजीव जी ने ऐतिहासिक कार्य किया और गांवों की ग्राम सभा को पंचायती राज अधिनयम लाकर शक्ति और अधिकार प्रदान किए। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, महासचिव दिनेश सिंह संगठन सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार, मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, प्रवक्ता पंकज तिवारी, कृष्णकांत पांडे, पार्षद परवेज अंसारी, विजय बहादुर, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजीव सिंह, महादेव रावत, कैप्टन बी.डी. मिश्रा,रामू गुप्ता , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी, जितेंद्र पासी, पूर्व पार्षद के0के0 शुक्ला, नितांत सिंह, रौशन सिंह चंदन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नीट की तैयारी कर रहे थे, गर्ल फ्रेण्ड का शौक पूरा करने को चोर बन गये

यूपी डेस्कः कानपुर की काकादेव पुलिस ने मोबाइलों की चोरी और लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। खुलासा करते हुए...

तस्करों का पकड़ने गये घायल सिपाही की मौत

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर बैरियर लगाकर तस्करों को पकड़ने गए...

देवरिया में एक करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, 5 गिरफ्तार

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले में सोमवार पुलिस ने लगभग 8 किलो वजन की एक अष्टधात की भगवान बुद्ध की मूर्ति...

अमर्यादित टिप्पणी से बाज आयें कृपापात्र उप मुख्यमंत्री- अजय राय

लखनऊ उ.प्र. (अथर्व श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने केशव प्रसाद मौर्य द्वारा असंसदीय टिप्पणी करने...

लखनऊ में मकान गिरा, एक ही परिवार में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी लखनऊ में आज सुबह आलमबाग स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी में मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों...

कौशाम्बी में ट्रिपल मर्डर से पसरा सन्नाटा, तीनों लाशों का प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

यूपी डेस्कः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद कौशांबी के मोहिनुद्दिनपुर गौस गांव में ट्रिपल मर्डर के 24 घंटे बाद...

ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग रहे चोर को पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करके ले जा रहे शातिर चोर को...

बिहार में बड़ा हादसा, 33 लोगों से भरी नाव पलटी, 13 लापता

बिहार डेस्कः (राजेश कुमार साहू) राज्य के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है। यहां गुरुवार को बागमती नदी में 33 लोगों से भरी...

सहारनपुर में 16 साल की छात्रा संग गैंगरेप, चौराहे पर फेंककर भागे दरिंदे

लखनऊः यूपी के सहारनपुर में एक 16 साल की छात्रा के साथ 5 युवकों ने रेप किया। युवती चींखती चिल्लाती रही लेकिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एन.पी.एस. मंजूर नहीं, पुतले पर फूटा गुस्सा, 21 कां बंद रहेंगे स्कूल

बस्ती। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर...

राज्य कर्मचारियों का ऐलान, लेकर रहेंगे पुरानी पेंशन

बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर गुरूवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा के नेतृत्व...

दंपति ने खाया जहर, पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर

रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) नगर पंचायत रुधौली के शास्त्री नगर वार्ड में स्थित मध्य नगर के रहने वाले नवल किशोर (30वर्ष) पुत्र...

शादी का झांसा देकर मुकर गया प्रेमी, रेप का मामला दर्ज

बस्तीः हर्रैया कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी...

हाथ में तीन इलायची लेकर श्री श्री बोलें और उसे खा लें, फिर करें शुभ कार्य (राशिफल 22 सितम्बर)

अगर किसी शुभ काम की शुरुआत करने जा रहे हैं या फिर किसी शुभ काम से घर से जा रहे हैं, तो...

आयुष्मान आपके द्वार अभियान में तेजी लाने का सीडीओ ने दिया निर्देश

बस्ती 20 सितम्बर। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 अभियान के सफल क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने...

नीट की तैयारी कर रहे थे, गर्ल फ्रेण्ड का शौक पूरा करने को चोर बन गये

यूपी डेस्कः कानपुर की काकादेव पुलिस ने मोबाइलों की चोरी और लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। खुलासा करते हुए...

तस्करों का पकड़ने गये घायल सिपाही की मौत

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर बैरियर लगाकर तस्करों को पकड़ने गए...
- Advertisment -